Loading Now
×

समस्तीपुर प्रीमियर लीग में डार्क थंडर ने वारिसनगर सुपर किंग को 7 विकेट से हराया।

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रीमियर लीग का आज पांचवा मैच शहर के पटेल मैदान में वारिसनगर सुपर किंग्स बनाम डार्क थंडर के बीच खेला गया। जिसमे डार्क थंडर की टीम ने 7 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

वारिसनगर सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम के 26 रन और प्रास के 19 रनो के मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाया। गेंदबाजी में वारिसनगर के गिरधर तीन और मो अफ़ज़ल को दो विकेट मिला।

96 रनो के जवाब में उतरी डार्क थंडर की टीम 11.2 ओवर में राम सुरेश के 28 रन,मेहराब के नाबाद 28 रन और आकाश झा के नाबाद 17 रनो के मदद से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में वारिसनगर की टीम के लिए प्रास और अमानुल्ल्ह को एक एक विकेट मिला। पीएम मार्बल्स मैन ऑफ द मैच अवार्ड से गिरधर गोपाल को सम्मानित किया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment