इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में मगध यूनिवर्सिटी विजयी
गया : उड़ीसा का भुवनेश्वर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में मगध यूनिवर्सिटी और डॉक्टर .एसपी मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची के बीच हुआ।
टॉस जीतकर मगध यूनिवर्सिटी के कप्तान राजू पांडे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची -51/10, 18.2 ओवर में राहुल ने 19 रन बनाए वही गेंदबाजी में रोहित सिंह ने 7 विकेट लिया राजू पांडे , प्रवीन प्रकाश, अभिनंदन कुमार 1-1विकेट लिया।
वही दूसरे बल्लेबाजी करते हुए मगध यूनिवर्सिटी ने -52/7 ,14.1ओवर में जीत लिया कुश प्रताप ने 12, रोहित ने 12 रनों की पारी खेली इस प्रकार यह मैच मगध यूनिवर्सिटी ने 3 विकेट से विजय प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित सिंह को मिला। इस जीत पर मगध यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर बृजेश राय, सुदर्शन सर , संजय कुमार उर्फ चुन्नू , पुलसकर सिंह, अशोक यादव आदि ने बधाई दी।।
Share this content:



Post Comment