Loading Now
×

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का पुरस्कार वितरण कल

पटना : पटना फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में विगत 22 अप्रैल को संपन्न रेखा देवी मेमोरियल जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का पुरस्कार वितरण रविवार को शाम पांच बजे संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया है। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने पटना वारियर्स को 3-0 से पराजित किया था लेकिन पटना वारियर्स ने मैच के दौरान ही शुक्ला एकेडमी में गलत खिलाड़ी खेलने को लेकर विरोध पत्र दायर किया था। इस कारण पुरस्कार वितरण और विजेता व उपविजेता टीमों की घोषणा उस समय नहीं की गई।

पटना फुटबॉल संघ ने पटना वारियर्स द्वारा दायर विरोध पत्र की जांच की जिसमें शुक्ला एकेडमी के दो खिलाड़ी गलत पाये गए जिसकी पुष्टि बिहार फुटबॉल संघ ने भी कर दी है। इस कारण पटना वारियर्स की टीम विजेता और शुक्ला एकेडमी की टीम उपविजेता हुई।

Post Comment