Loading Now
×

क्रिकेट एकेडमी बना मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में क्रिकेट एकेडमी ने भारती क्लब को 45 रनों से हराया।मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए.IMG-20220517-WA0024-300x200 क्रिकेट एकेडमी बना मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

निर्धारित 50 ओवर के मैच में 39 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें पवन ने 48, अभिनव आलोक ने 28, अतुल्य प्रियंकर ने 29, भारत ने 15 एवं मोहित ने 14 रन बनाए।गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से सरफराज ने 4,तुषार ने 3, वाचस्पति ने 1, देवाशीष ने 1 एवं विशाल ने 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपक ने 42, अंकित ने 27 चिरंजीवी ने 13 एवं प्रियेश ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से वासुदेव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही अतुल्य प्रियंकर ने 2,रणधीर दुबे ने 1,नमन ने 1 एवं एमृतेश ने 1 विकेट लिए।

आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के वासुदेव को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं मनोज कुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 6 = ?