द डार्क ठंडर बना समस्तीपुर प्रीमियर लीग चैंपियन
समस्तीपुर : आज समस्तीपुर के इंदरा स्टेडियम में समस्तीपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में डार्क ठंडर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर सिक्सर की टीम को 19 रनो से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
टॉस डार्क ठंडर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाया जिसमे मो.मेहराब 58 रन ,ऋषव 27 और आकाश 24 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर सिक्सर के रवि रंजन और अलोक को दो दो विकेट मिला।
जबाब में उतरी समस्तीपुर सिक्सर की टीम ने 20 ओवर सभी विकेट खोकर सिर्फ 145 रन ही बना सका। टीम के लिए अलोक 58 रन और राजा कुमार 17 रन बनाये। गेंदबाजी में डार्क ठंडर के नितीश को चार,राम सुरेश और ग्रीधर को दो दो विकेट मिला।
Share News:



Post Comment