Loading Now
×

बाबू राम नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट मे त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी व अंशुल क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना : बाबू राम नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 का आज का पहला मुकाबला त्रिशूल क्रिकेट क्लब सारन बनाम प्रो किंग अकैडमी मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया ।

पहले बैटिंग करने उतरी प्रो किंग की टीम ने कुल 136/9 रन 20 ओवर में बनाएं। जिसमें शुभम ने शानदार 59 रन सिर्फ 46 गेंदों में बनाएं वहीं त्रिशूल के बिटू ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच को 1 विकेट से अपने नाम किया। त्रिशूल अकैडमी के रोहित पांडे ने 55 रन की पारी सिर्फ 46 गेंदों में खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वही आज का दूसरा मैच सहवाग क्रिकेट एकेडमी गरखा बनाम अंशुल क्रिकेट एकेडमी पटना के बीच खेला गया। जिसमें अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने सहवाग क्रिकेट एकेडमी गरखा को 5 विकेट से हराया ।

पहले बैटिंग करने उतरी गरखा की टीम महज 69 रन पर ऑल आउट हो गई 15.4 ओवर में। जवाब में उतरी अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया और इस मैच को अपने नाम किया। अंशुल क्रिकेट एकेडमी के विद्याअंशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने शानदार 45 रन 36 गेंदों में बनाए। इस मौके पर रंजन रॉय और आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Post Comment