राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। इससे पहले 1998 में क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। तब भारतीय टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के बाद बाहर हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला गया था। अफ्रीकी टीम ने कंगारूओं को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक के मैच में श्रीलंका को हरा दिया था।

बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन के बाद अब खेलों की बारी है। शुक्रवार (29 जुलाई) को भारत के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम क्रमश: घाना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में शिव थापा बॉक्सिंग रिंग में दिखाई देंगे। बैडमिंटन में मिश्रित टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here