खगड़िया में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता स्थगित
पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं खगड़िया जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा खगड़िया में 13 व 14 अगस्त को आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) को कुछ अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि शीघ्र हीं पुनः इस प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा की जायेगी।
Share this content:



Post Comment