Loading Now
×

दुःखद खबर वीडियो जर्नलिस्ट व पत्रकार श्रवण कुमार नहीं रहे

पटना। राजधानी पटना के विभिन्न न्यूज पोर्टल में वीडियो जर्नलिस्ट (कैमरामैन) के रूप में काम कर चुके श्रवण कुमार नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार की सुबह में राजधानी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।वे आयु लगभग 27 वर्ष के थे।

पिछले सात-आठ महीने पहले उनका माउथ कैंसर डिटेक्ट हुआ। इसके बाद उनका इलाज चला और पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे पर हाल के दिनों में उनकी तबीयत धीरे-धीरे खराब हो गई और आखिर में उनका साथ इस दुनिया से साथ छूट गया। वे अपने पीछे रोता बिलखता पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने पीछे रोता बिलखता पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्व. श्रवण कुमार पटना से चलने वाले वेब पोर्टल खेलढाबा.कॉम और हिंद आबाज के साथ काम किया। उनकी स्पोट्र्स में रूचि थी इसीलिए स्पोट्र्स इवेंट में उनका जाना ज्यादा होता था। वे वीडियो जर्नलिस्ट के साथ कभी-कभी रिपोर्टिंग भी कर लेते थे। कई खेल इवेंट में उन्होंने संवाददाता के रूप में काम किया था। उनके निधन पर बिहार खेल जगत ने शोक व्यक्त किया है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment