Loading Now
×

अनीसाबाद क्रिकेट क्लब की नई कार्यकारिणी गठित,ओमप्रकाश बने अध्यक्ष

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत क्लब अनीसाबाद क्रिकेट क्लब की कार्यकारिणी बैठक पिछले दिनों हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्ष 2022-23 के लिए गठित नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार होंगे। उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, सचिव अखौरी प्रमोद प्रकाश, संयुक्त सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार होंगे। इस बैठक में क्लब से जुड़े वर्तमान व पूर्ववर्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment