Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के चुनाव की तैयारी पूरी,

मधुबनी : मधुबनी जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति 6 सदस्यों का चुनाव मधुबनी शहर के मिथिला वाटिका हॉल में होगा।मधुबनी जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति 6 सदस्यों का चुनाव 26 अगस्त 2022 को होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि चुनाव 26 अगस्त को मधुबनी शहर के संकट मोचन मन्दिर रोड मिथिला वाटिका के हॉल में होगा।चुनाव संचालन के लिए तीन सदस्यीय चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है जिसमें अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह व पी सी सिन्हा शामिल है।

चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी के हांथों नामांकन फॉर्म और प्राधिकार फॉर्म सिर्फ उम्मीदवार को दिया जायेगा। 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपराहन 1 बजे तक नामांकन फॉर्म भरा जायेगा।उसके बाद अपराहन 2 बजे से शाम 4 बजे तक स्क्रूटनी और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक नाम वापसी लिया जा सकता है।

26 अगस्त को मिथिला वाटिका में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्षिक आम सभा होगा जिसमें जिला संघ के 20 निबन्धित क्लब के कार्यकारणी के सदस्यों में से सिर्फ एक सदस्य जिनको प्राधिकार पत्र पर अनुमति प्राप्त होगा को प्रवेश दिया जायेगा। वार्षिक आम सभा के बाद दोपहर 12 बजे से अपराहन 2 बजे तक चुनाव होगा। उसके बाद चुनाव की गिनती और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा किया जायेगा।

चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संचालन के लिए तदर्थ समिति के सदस्यों के द्वारा जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवेदन दिया है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment