Loading Now
×

जिला क्रिकेट संघ सिवान का चुनाव सम्पन्न,नंदन कुमार सिंह बने सचिव

सिवान : जिला क्रिकेट संघ सिवान का चुनाव सम्पन्न हो गया है जिसमे कुल 5 पदों पर चुनाव प्रक्रिया समाप्त हुई। चुनाव बिहार क्रिकेट संघ के ऑब्ज़र्वर प्रकाश कुमार सिंह के उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हुई थी।

20 अगस्त को नामांकन,21 अगस्त को स्क्रूटनी, 22 अगस्त को नाम वापसी के बाद 23 अगस्त को चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर एक -एक नामांकन को वैध पाया गया जिसके बाद सभी पदों के लिए सभी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। जिसमे अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ,उपाध्यक्ष सोहैल अहमद ,सचिव नंदन कुमार सिंह,संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष फैयाज खान।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment