त्रि-कोणीय सीरीज में शिवमणि ने अर्धशतक से मुरारी इलेवन 7 विकेट से जीता
सारण : परसा में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ,मुरारी एलेवेन और सेहवाग क्रिकेट एकेडमी के बीच त्रि-कोणीय सीरीज खेला जा रहा है। आज का मुकाबला मुरारी इलेवेन और सेहवाग क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
सेहवाग सीए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाया जिसमे नितीश नाबाद 28 रन,तौकीर आलम 28 रन बनाया। गेंदबाजी में मुरारी इलेवन के सुभम ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके।
जबाब में उतरी मुरारी इलेवन की टीम शिवमणि ने 57 रन ,संदीप के 31 रनो के मदद से लक्ष्य को 18.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में विश्वजीत को दो विकेट मिला। इस तरह से मुरारी इलेवन की टीम 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया।
Share News:



Post Comment