Loading Now
×

उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे 171 शिक्षक

पटना : शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर कल संध्या 4 बजे होटल मैत्रया इन,बोरिंग रोड,पटना के हॉल में शिक्षा,खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 171 प्राचार्य,प्राचार्या एवं शिक्षकों को बिहार विधान परिषद में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षकों के विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव गौरी शंकर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment