सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट में CAB फाइटर जीता
पटना। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में सीएबी फाइटर ने मास्टर इलेवन को 91 रन से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
मैच का उद्घाटन टीम सेवा के अध्यक्ष हसन अली, समाजसेवी मुकुल आनंद ने किया। सबों का स्वागत सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर क्रिकेटर सर्वेश हंसराज भी मौजूद थे।
शनिवार को खेले गए मैच में मास्टर इलेवन ने टॉस जीता और सीएबी फाइटर को बैटिंग का न्योता दिया। सीएबी फाइटर ने पहले खेलते हुए 21.4 ओवर में 145 रन बनाये। जवाब में मास्टर इलेवन की टीम 54 रन पर सिमट गई।
संक्षिप्त स्कोर
सीएबी फाइटर : 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन तन्मय 25 रन, आयुष 18 रन, रिशु 17 रन, अतिरिक्त 42 रन, गौतव 3/24,कुणाल 2/32, शाहिद 2/25, गोपाल 2/14, रन आउट-1
मास्टर इलेवन : 10.1 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट कुणाल 11 रन, अतिरिक्त 16 रन, आदित्य 4/7, तन्मय 2/6, अंकित 1/13, दीप प्रकाश 1/21, रन आउट-2
Share this content:



Post Comment