Loading Now
×

JSCA व BCA के पूर्व अध्यक्ष पदमश्री जे०जे०ईरानी का निधन

राँची : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (बी०सी०ए०) के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक पदमश्री जे०जे०ईरानी का कल रात जमशेदपुर में लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया।

श्री ईरानी 1983 से 1987 तक जे०एस०सी०ए० (बी०सी०ए०) का अध्यक्ष रहे और वर्तमान में जेएससीए का संरक्षक थे। इनके निधन से पूरा जेएससीए परिवार मर्माहत है। आज जे०एस०सी०ए० इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में श्री ईरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ओवल ग्राउंड में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा में जे०एस०सी०ए० अध्यक्ष श्री संजय सहाय, सचिव श्री देवाशीष चक्रवर्ती, सी.ई.ओ. ए. के. सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, आजीवन सदस्य जे. के. सिन्हा, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पंकज सहाय, मनोज कुमार, प्रिया ओझा, झारखंड सिनियर टीम के खिलाड़ी एवं स्पोर्ट स्टाफ, जे०एस०सी०ए० एवं सी०सी०सी० में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

ईस्ट चम्पारण क्रिकेट की एक और उपलब्धि,अंशु अपूर्वा का चयन ईस्ट जोन टीम में

Next post

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव व बीसीए प्रेक्षक देवाजीत सैकिया पन्द्रह नवम्बर के बाद से बिहार दौरे पर :- संजीव मिश्र

Post Comment