Loading Now
×

पटना जिला क्रिकेट लीग के फॉर्म वितरण प्रारम्भ*

पटना : पटना जिला क्रिकेट संघ के संयोजक श्री राजेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज से पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के लीग मैच हेतु पंजीकरण फॉर्म वितरण प्रारंभ हुआ !

आगे बताते हुए श्री राजेश कुमार ने बताया कि आज कुल 17 क्लब ने फॉर्म लिया और उन्होंने यह भी जानकारी दी की फॉर्म वितरण की प्रक्रिया संपन्न होते ही मैच के आयोजन स्थल और अन्य तैयारियाँ शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी और निर्धारित समय से ही लीग का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर विभिन्न क्लब के प्रेसिडेंट, सचिव और क्लब प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमे धनंजय सिंह, संजीव कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, विजय पांडेय प्रमुख हैं ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment