Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में आयुष एलेवन दो विकेट से जीता।

अररिया : अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2022-23 का दूसरा मैच अररिया काँलेज स्टेडियम में एसीए रेड और आयुष 11के बीच खेला गया टास आयुष 11 ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

40- 40 ओवर के इस मैच में एसीए रेड ने 27 वें ओवर में ऑल आउट हो कर 95 रनो का लक्ष्य आयुष 11 को दिया एसीए रेड के बल्लेबाज कृष ने 23 रन मर्गूब ने 19 गौरव ने 13 रन बनाए । आयुष 11 के गेंदबाज मनोज ने 6 और शुभम ने 2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी खेलने उतरी आयुष 11 के बल्लेबाज 19 वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिला दी आयुष 11 के बल्लेबाज संतोष ने 21 रन नीरज ने 10 रन बनाए। एसीए रेड के गेंदबाज आयुष और गौरव ने 3-3 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनामी शंकर और रविशंकर दास थे स्कोरिंग जैद ने किया इस अवसर पर अमीत सेनगुप्ता जिला क्रिकेट विवेक प्रकाश मनीष कुमार ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे। कल का मैच नरपतगंज क्रिकेट क्लब और आयुष 11 के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment