Loading Now
×

बिहार के तेज गेंदबाज अनुज राज का चयन आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप के लिए हुआ

पटना : बिहार क्रिकेट के लिए एक और बड़ी खबर आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में बिहार के गोपालगंज के अनुज राज का चयन किया गया है। अनुज राज कल से दिल्ली में लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में भाग लेंगे। इससे पहले भी आईपीएल टीम अनुज राज पर नज़र बनाई हुई थी।

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस कैंप के लिए पिछले वर्ष व इस वर्ष भी अनुज राज का चयन किया गया था। इसके बाद एक और टीम ने गोपालगंज के अनुज राज को अपने कैंप में शामिल किया है। आपको बता दे कि” अनुज राज लगातार अच्छी गेंदबाजी बीसीसीआई के डॉमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में करते आ रहे है जिससे आईपीएल की टीमें भी इस खिलाडी पर नजर बनाई है।

अनुज राज ने 15 जनवरी 2021 को अपना टी- 20 डेब्यू बिहार के लिए सत्र 2020-21 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से किया था। और लिस्ट ए में डेब्यू 20 फ़रवरी 2021 किया था।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment