Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में चौराही सीसी ने श्री कृष्ण सिंह सीसी को 34 रन से हराया।

  • चौराही क्रिकेट क्लब ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 34 रन से हराया।
  • मनीष पासवान ने झटके 3 विकेट बने मैन ऑफ़ द मैच

बेगूसराय : जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का चौथा मुक़ाबला चौराही क्रिकेट क्लब और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान अंकित राज ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया चौरही क्रिकेट क्लब की तरफ से आशिकेश ने 21 रन बनाए जबकि सुधांशु ने 20 रन का योगदान दिया जिसकी मदद से चौराही क्रिकेट क्लब की टीम 33.4 ओवर मै 10 विकेट पर 139 रन बनाने मै सफल रही श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से मोहम्मद जकारिया ने शानदार बॉलिंग करते हुये 4 विकेट लिए।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम मनीष ( 7.5 ओवर 19 रन 3 विकेट ) और आयुष (6 ओवर 20 रन 3 विकेट ) की घातक बॉलिंग के सामने 28.5 ओवर मै 105 रन पर ही सिमट गयी श्री कृष्णा सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषि सोनी ने 25 रन का योगदान दिया।

मैन ऑफ़ द मैच मनीष पासवान को अशोका क्रिकेट अकादमी के कोच राम विनीत सरण के द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर अनुराग गौतम सोनू आदि उपस्थित रहे।अंपायर – राज मालिक और ऋषि मेहता,स्कोरर – नितीश राणा थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment