Loading Now
×

BPL: बेगूसराय नाइट राइडर्स ने तेघरा टाइगर को रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से पराजित किया।

बेगूसराय:  गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला तेघरा टाइगर और बेगूसराय नाइटराइडर्स के बीच खेला गया।

बेगूसराय नाइटराइडर्स के कप्तान सुमित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 वे ओवर में 128 रन पर बेगूसराय नाइट राइडर्स की पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नाइट राइडर्स की ओर से राजा विशाल 39 रन अनिरुद्ध शर्मा 31 रन बनाए और वही तेघरा टाइगर की ओर से भजी ने 5 विकेट प्राप्त किए और राहुल ने 3 विकेट प्राप्त किए।

इसके उपरांत तेघरा टाइगर की टीम निर्धारित लक्ष्य को पिछा करते हुए 20 वे ओवर में 125 रन पर पूरी टीम सिमट गई तेघरा टाइगर की ओर से रोशन कुमार 26 रन बनाए अनिकेत 24 रन बनाए बेगूसराय नाइट राइडर्स की ओर से रवि 3 विकेट और अजिंक्य 2 विकेट प्राप्त किया इसके मुकाबले में बेगूसराय नाइट राइडर्स ने तेघरा टाइगर को 3 रनों से पराजित किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय नाइट राइडर्स के रवि को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन सचिव कृष्ण कन्हैया कुमार मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू विवेक कुमार राजीव कुमार प्रदीप रणवीर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मैच के मुख्य एंपायर अनिकेत मोरिया और नीतीश कुमार से ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे। कल का मुकाबला बलिया ब्लास्टर और तेघरा टाइगर के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment