Loading Now
×

BPL : बलिया ब्लास्टर की टीम बीपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचा।

बेगूसराय : गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के आज अंतिम लीग मैच बलिया ब्लास्टर और तेघरा टाइगर के बीच खेला गया बलिया ब्लास्टर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वही तेघरा टाइगर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में के मैच में 19 वे ओवर में 107 रन पर पूरी टीम सिमट गई तेघरा टाइगर की ओर से राहुल 34 रन और रौशन ने 20 रन बनाए और वही बलिया ब्लास्टर की ओर से देवांग मिश्रा ने 4 विकेट और मो अजहर अली ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में उतरी बलिया ब्लास्टर की टीम 18 वे ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बलिया ब्लास्टर की ओर से आदित्य सोनी 20 रन और विक्की 27 रन बनाए। तेघरा टाइगर की ओर से भज्जी ने 2 विकेट और अनुराग गौतम ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बलिया ब्लास्टर ने तेरा टाइगर स्कोर 6 विकेट से पराजित किया। आज के मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिले के वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी निशांत कुमार और वरीय समाहर्ता सुजीत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलिया ब्लास्टर के देवांग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू रणवीर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मैच के मुख्य अंपायर अनिकेत मोरिया और नीतीश कुमार थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे।कल पहला सेमी फाइनल मुकाबला बेगूसराय नाइट राइडर्स और बरौनी चैलेंजर के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment