Loading Now
×

जहानाबाद जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में गौरव के अर्धशतक से सिद्धि विनायक सीसी विजयी

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने वैष्णवी कंसट्रक्शन को 42 रनो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया , पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.1 ओवरों में 182 रन बना के ऑल आउट हो गई ।

सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब के तरफ से गौरव कुमार ने बेहतरीन अर्धशतक (40 बॉल 79 रन ) जड़ा । इनके अलावा सौरव कुमार ने 23 और मोनू राज चौहान ने 14 रनो का योगदान दिया वही वैष्णवी कंसट्रक्शन के तरफ से आयुष पटेल ने 3 और अंकित मिश्र ने 2 विकेट हासिल किए ।

183 रनो का पीछा करने उतरी वैष्णवी कंसट्रक्शन 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पे सिर्फ 140 रन ही बना पाई और मैच 42 रनो से हार गई ।वैष्णवी कंसट्रक्शन के तरफ से रित्विक यादव ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए अपना अर्धशतक ( 58*) जड़ा । इनके अलावा कुमार शुभम और अंकित मिश्रा ने 18,18 रनो का योगदान दिया

सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब के तरफ से अनय कुमार ने 3 विकेट हासिल किया ।अनय कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य विकास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment