Loading Now
×

राम शकल सिंह साइंस कॉलेज को हरा राम दयालु सिंह महाविद्यालय सेमीफाइनल में।

मुज़फ़्फ़रपुर : बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज आर डी एस कॉलेज ने आर एस एस एस कॉलेज सीतामढ़ी को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पहले खेलते हुए आर एस एस एस कॉलेज ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 20.2 ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे सागर ने 27 रन बनाए इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नही आ पाई।गेंदबाजी में आर डी एस कॉलेज के तरफ से संभव ने 3,देवांग ने 3, आदिल ने 2, रतन भूषण ने 1 एवम प्रियांशु ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आर डी एस कॉलेज की टीम ने महज 9.5 ओवर में ही 1 विकेट खोकर जीत के लिए 72 रन बना लिए।आर डी एस कॉलेज के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाहिल सिंह ने नाबाद 48 रन बनाए वही साहिल पटेल ने नाबाद 10 रन बना लिए।गेंदबाजी में आर एस एस एस कॉलेज सीतामढ़ी के तरफ से सचिन ही एक मात्र सफलता अपनी टीम को दिला सके।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच आर डी एस कॉलेज के संभव को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवम सचिन कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव थे।इस मौके पर एल एस कॉलेज के पी टी आई महेंद्र प्रसाद, आर डी एस कॉलेज के पी टी आई रविशंकर प्रसाद, आर एस एस एस एस कॉलेज सीतामढ़ी के पी टी आई आदि लोग मौजूद थे।

Previous post

सिवान जिला क्रिकेट लीग में वाशिब हुसैन के हरफनमौला प्रदर्शन से हुसैनगंज क्रिकेट क्लब विजयी

Next post

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में सरदार पटेल सीसी ने आर एस सी सी क्रिकेट क्लब को 126 रनो से हराया

Post Comment