Loading Now
×

यंग बॉयज जहानाबाद जिला जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में.

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी को हराकर यंग बॉयज पहुंचा फाइनल में।

मैच के दौरान आज के अंपायर के भूमिका के श्री श्रीकांत शर्मा और अश्विनी कुमार रहें और स्कोरर के भूमिका में शुभम कुमार और आयुष कुमार मौजूद रहें ।

सुबह टॉस जीतकर सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के कप्तान कुमार आर्यन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया , लेकिन यंग बॉयज के गेंदबाज फजल जावेद (3 विकेट )और आयुष नंदन (3 विकेट ) के सामने घुटने टेक दिए , सरदार पटेल की पूरी टीम 30 ओवरों में मात्र 91 रन पे ऑल आउट हो गई।

सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के तरफ से सुयश अंबास्थ 28 और विकाश कुमार 24* ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए ।

92 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज के सलामी बल्लेबाजी शुभम समदर्शी ने बेहतरीन अर्धशतक (33 बॉल 69 *रन ) और सनी कुमार के 16 रनो के मदद से मात्र 9 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया ।

फजल जावेद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी प्रतिनिधि श्री रितेश रंजन ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मगध यूनिवर्सिटी की बॉक्सिंग टीम मिर्ज़ा ग़ालिब के सौजन्य से महा ऋषि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक के लिए रवाना

Next post

भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में एसीसी जगदीशपुर व आरा क्रिकेट एकेडमी ए विजयी

Post Comment