Loading Now
×

एशियाई शतरंज स्पर्धा में विजेता बन लौटनेवाले रेयान मोहम्मद का शानदार स्वागत

पटना : श्रीलंका में आयोजित एशियाई शतरंज स्पर्धा में विजेता बन लौटनेवाले रेयान मोहम्मद का आज पटना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कोलंबो में विजेता बनने के पश्चात पांडिचेरी में राष्ट्रीय अंडर-13 एवं मुम्बई में फिडे रेटिंग खेलकर एक लंबे समय बाद आज पटना लौटनेवाले रेयान का पटना एयरपोर्ट पर अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों ,।
शतरंज खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों ने फूल माला के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार , उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी सुधीर कुमार सिन्हा समेत रेयान के माता पिता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment