Loading Now
×

अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

पटना : वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में द्वित्य अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुक़ाबला आज 05 जनवरी को बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी बनाम लालमती देवी हाई स्कूल के बीच राजेंद्र नगर स्तिथ वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी में खेला गया ।

टॉस जीतकर लालमती देवी हाई स्कूल ने पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 300 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालमती देवी हाई स्कूल की पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई । और इसी तरह यह मैच बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 146 रन से जीत लिया ।

संक्षिप्त स्कोर :

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी : 300/7 (30 ओवर)

शोभित सिंह : 73 , आदित्य राज : 28 , आयुष सिंह : 73

ओम प्रकाश : 2/64, वेदांश : 1/29, हर्ष :1/62

लालमती देवी हाई स्कूल : 154/10 (21.2ओवर)

आर्यन राज : 39, ओम प्रकाश : 17, अर्णव पांडेय :13

हरिओम : 6/20, रौशन : 2/52

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के हरिओम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में अंजनी कुमार सिंह ,कृष्ण शंकर सिंह ,शशांक शेखर सिन्हा , शैलेंद्र कुंवर , बिपिन बिहारी ,एसपी वर्मा , रणजीत कुमार सिंह , अजीत कुमार एवं संतोष कुमार उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment