Loading Now
×

भोजपुर के वरुण राज का चयन बिहार के रणजी टीम में, जिला संघ ने दी बधाई

भोजपुर : मिजोरम के विरुद्ध 10 तारीख से होने वाले रणजी मैच में भोजपुर जिले के वरुण राज का चयन टीम में किया गया है।यह टीम मिजोरम के खिलाफ़ अपनी रणजी ट्रॉफी के पांचवे मुकाबले खेलेंगी।

चयन होने पर वरुण राज को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बधाई दी है साथ ही उन्होंने कहा है कि ” भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सारे पदाधिकारियों को, साथ ही साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सारे पदाधिकारियों को साधुवाद जिन्होंने भोजपुर जिला के खिलाड़ी वरुण राज पर विश्वास दिखाया।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ और यहां के सारे खिलाड़ियों ने अपने खिलाड़ी वरुण राज के चयन पर खुशी जाहिर की है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment