Loading Now
×

अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जी.ऐन.एस.यू विजयी

पटना : वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में द्वित्य अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुक़ाबला आज जी.ऐन.ऐस.यू बनाम वाई. सी.सी जूनियर के बीच राजेंद्र नगर स्तिथ वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी में खेला गया ।

टॉस जीतकर जी.ऐन.ऐस.यू ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जी.ऐन.ऐस.यू ने अपने 10 विकेट खोकर 172 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई.सी.सी जूनियर की टीम 45पर ही सिमट गई । और इसी तरह यह मैच जी.ऐन.ऐस.यू ने 127रनों से जीत लिया ।

संक्षिप्त स्कोर :

जी.ऐन.एस.यू: 172/10(27.5ओवर)प्रत्युष: 36, प्रियांशु: 13, : अंशुमन :10। सौरव : 4/09, : रौशन: 2/32, पवन कुमार :2/48,

वाई.सी.सी जूनियर: 45/10(15.2ओवर)रौशन : 09, अथर्व : 05, पवन :05।प्रतीक सिंहा :3/08, प्रियांशु :3/18, दक्ष :1/14, मोहित :1/05

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच जी.ऐन.ऐस.यू के प्रतीक सिंहा को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया और कल का फाइनल मुक़ाबला बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी बनाम जी.ऐन.एस.यू के बीच खेल जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment