पवन के नाबाद अर्धशतक से गढ़पुरा सीसी बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के फ़ाइनल में।
बेगुसराय: ज़िला क्रिकेट एशोशिएशन के द्वारा आयोजित अंडर 19 ज़िला लीग का पहला सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला गढ़पुरा सी॰सी॰ बनाम बेगुसराय ग्रामीण सी॰सी॰ के बीच खेला गया। गढ़पुरा के कप्तान अभिराज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
बेगुसराय ग्रामीण सी॰सी॰ के बल्लेबाज़ गोलू के नाबाद 61 रन, निखिल के 33 एवं सूरज के 23 रनो के सहयोग से बेगुसराय ग्रामीण ने गढ़पुरा सी॰सी॰ को निर्धारित 35 ओवरों में 168 रनो का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में उतरी गढ़पुरा सी॰सी॰ के सलामी बल्लेबाज़ पवन ने नाबाद 88 रन एवं अभिराज 29 रन बनाए। गढ़पुरा के कृष्णा ने 23 रन एवं कोविद ने 19 रन बनाए। गढ़पुरा सी॰सी॰ ने यह मुक़ाबला 23.1 ओवरों में 7 विकेटों से जीत लिया। गढ़पुरा के कृष्णा ने 4 व अभिराज और हर्ष ने 2-2 विकेट झटके।
मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि ज़िला अध्यक्ष राजनयन जी ने मेन ऑफ़ दि मैच को ट्राफ़ी प्रदान किया तथा सदस्य राजीव जी कक्कु, रणवीर एवं गढ़पुरा क्लब के सचिव महेश दत्त ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।



Post Comment