Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में जंदाहा क्रिकेट एकेडमी ने एसडी क्लब को 5 विकेट से हराया

वैशाली:जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज के मैच एनएन कॉलेज सिंघाड़ा मै जंदाहा क्रिकेट एकेडमी और एसडी क्लब के बीच खेला गया । एसडी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसडी का शुरुआत अच्छी नहीं रही ।

सलामी बल्लेबाज आदित्य 0 रन , रोशन 1 रन बनाकर आउट हो गए । मध्य कर्म के बल्लेबाज निखिल 6 रन , अंशु 9 रन , अभिषेक 0 रन , मिठू 0 रन , संजीत 0 रन बनाए । निचले क्रम के बल्लेबाज जितेंदर 17 , वृद्ध 23 रन और अकर्म 8 रन एवं अतिरिक्त 45 रन के बदौलत 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । जंदाहा क्रिकेट अकादमी के तरफ से नीतीश 7 विकेट , अनुकूल 1 विकेट ,शिवम 1 जबकि रणवीर 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंदाहा क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज 0 रन पर आउट हो गए । मध्य कर्म के बल्लेबाज सूरज 0 रन अग्रणी 1 रन शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अमजद 36 रन कुणाल कांत 26 नॉट आउट अंकुल 18 रन नॉट आउट के बदौलत 18.4 ओवर मै 5 विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । एसडी के तरफ से जितेंद्र 2 विकेट , अभिषेक 2 विकेट,रिशु एक विकेट लिए । जंदाहा क्रिकेट अकादमी के नितीश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment