सहरसा जिला क्रिकेट लीग में तनिष्क के नाबाद शतक से आई सी सी सीटानाबाद विजयी
सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच क्लब ऑफ इलेवन स्टार,मुरादपुर एवं एन आई सी सी सीटानाबाद के बीच खेला गया जिसमें एन आई सी सी सीटानाबाद के कप्तान जफर इमाम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एन आई सी सी सीटानाबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर तनिष्क राज के नाबाद 123 रन (94 बॉल),दानिश खान के नाबाद 51 रन (32 बॉल), साकिब हसन के 60 रन (34 बॉल) की सहायता से 30 ओवर में 296 रन बनाया। जिसके जवाब में क्लब ऑफ एलेवेन स्टार ने 15 ओवर में जसविंदर के 10 रन (20 बॉल) और रोशन के 5 रन (6 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 42 रन ही बना सकी।
इस प्रकार एन आई सी सी सीटानाबाद ने क्लब ऑफ इलेवन स्टार को 254 रनों से पराजित किया। एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से इरफान अली ने 6 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट,राजन ने 3.2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। क्लब ऑफ इलेवन स्टार की ओर से राहुल ने 1 विकेट प्राप्त किया। आज के मैच के निर्णायक बिहार क्रिकेट संघ के पैनल अंपायर मनोहर कुमार एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर शीतांशु थे।
आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम,पूर्व सचिव बादल कुमार,विश्वनाथ कुमार,चांद रजा इत्यादि उपस्थित थे।



Post Comment