Loading Now
×

सारण जिला गुरुकुल कप क्रिकेट लीग का रंगारंग आगाज,छपरा क्रिकेट एकेडमी विजयी

सारण : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया गया।

आज का मैच सम्राट क्रिकेट क्लब बनाम छपरा छपरा क्रिकेट अकेडमी के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब ने 28.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें आदर्श 57 आकाश 31 रमेश 18 और निलेश ने 17 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए छपरा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनीश 4 समीर 2 रौशन 1 फहद 1 ताबिश 1 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी छपरा क्रिकेट एकेडमी 28.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच 4 विकेट से जीत लिया जिसमें पीयूष 47 रौशन 45 अजय 33 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब के तरफ से सूरज 2 असीम 1 जावेद 1 विकेट चटकाए।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी. सचिव रजनीश कुमार सिंह .संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा. कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी .इस प्रतियोगिता के संयोजक रमेश कुमार सिंह .सुरेश प्रसाद सिंह .विभूति नारायण शर्मा .पॉल इस्माइल .दिनेश पर्वत .सुनील कुमार सिंह .संजय कुमार सिंह . संजीव कुमार सिंह.राजेश राय. कैसर अनवर डब्लू .अमित कुमार सिंह .ऋषभ राज. आनंद सिंह .संतोष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment