Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में टीएमआईएस सराय 91 रनों से विजयी

वैशाली :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जेपी सिन्हा स्टेडियम में चल रहे राजीव प्रताप स्मृति वैशाली जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मै आज का मैच टीएमआईएस सराय और प्रियदर्शी फाउंडेशन के बीच खेला गया।

टीएमआईएस सराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । सलामी बल्लेबाज इलियास 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज आनंद 38 रन बनाए , जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्तंड 45 रन , वीरू 15 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । पूरी टीम 29.4 ओवर मै 171 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। प्रियदर्शी फाउंडेशन के तरफ से नीतीश 4 विकेट , उज्जवल 2 विकेट , सत्यम 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज अजय 17 रन और आदित्य 15 रन बनाकर आउट हो गए । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों के तरह बिखर गए । मनीष 11 रन , हिमांशु 11 रन बनाए पुरी टीम 23.2 ओवर मै 80 रन पर ऑल आउट हो गए । टीएमआईएस सराय के तरफ से जितेंद्र 4 विकेट , आदित्य 1विकेट , मुनचुन 2 , अभिनव 1 विकेट लिए । टीएमआईएस सराय के जितेंद्र कुमार प्लेयर ऑफ द मैच से नवाज गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment