Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट लीग में सुंदरम के अर्धशतक से वीआईपी क्रिकेट एकेडमी विजयी

सारण : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आज दूसरे मैच के मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए आज का मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी ब्लू और वीआईपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईपी क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 9 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमे सुंदरम 88 सर्विशे 13 अखिल 13 और आदित्य 13 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी ब्लू के तरफ से अमिनेश 3 रमन और प्रिंस ने 3 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू 29.5 ओवरों में पूरी टीम 131रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमे 24 प्रिंस कुन्दन 16 आलोक 21 परवेज 15 रनों का योगदान दिया वीआईपी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाज़ी में आदित्य 3 सुंदरम और आलोक 2.2 विकेट लिए यह मैच वीआईपी क्रिकेट एकेडमी ने दहियावां क्रिकेट एकेडमी को 66 रनों से हराया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी. सचिव रजनीश कुमार सिंह .संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा. कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी .इस प्रतियोगिता के संयोजक रमेश कुमार सिंह .सुरेश प्रसाद सिंह .विभूति नारायण शर्मा .पॉल इस्माइल .दिनेश पर्वत .सुनील कुमार सिंह .संजय कुमार सिंह . संजीव कुमार सिंह.राजेश राय. कैसर अनवर डब्लू .अमित कुमार सिंह .ऋषभ राज. आनंद सिंह .संतोष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment