गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में वारियर्स क्रिकेट एकेडमी 66 रनो से जीता
गोपालगंज : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला वारियर्स क्रिकेट एकेडमी और कुचायकोट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमे वारियर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार 66 रनो से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने विपुल तिवारी के शानदार अर्धशतक 54 रन ,मेहताब के 36 रनो के मदद से 29.4 ओवर में 216 रन बनाये। जबाब में उतरी कुचायकोट सीसी की टीम शिवम् के 49 रन और रितेश मिश्रा के 39 रनो के मदद से सिर्फ 150 रन ही बना सके। गेंदबाजी में इलयास अंसारी को पांच विकेट मिला। जिसमे मैन ऑफ़ द मैच चुना गया



Post Comment