Loading Now
×

बेगूसराय डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में बलिया क्रिकेट क्लब विजयी

  • गुलसन का हरफ़नमौला प्रदर्शन (55 रन, और 2 विकेट ) बने मैन ऑफ़ द मैच
  • बलिया क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को 192 रन से हराया

बेगूसराय:  जिला के बरौनी क्रिकेट मैदान पर bdca सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का दूसरा मुक़ाबला बलिया क्रिकेट क्लब और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान गुलसन ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया बलिया क्रिकेट क्लब की तरफ से गुलसन ने शानदार अर्धशतक लगाते हुये 55 रन बनाए आशीष ने 55 रन का योगदान दिया जिसकी मदद से बलिया क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर मै 10 विकेट पर 280 रन बनाने मै सफल रही बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से भाष्कर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से अविनाश ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया जिसकी बदौलत बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 25.1 ओवर मै 10 विकेट पर 88 रन ही बना सकी बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से md अजहर अली शाबरी ने 3 वही रौशन बिट्टू और गुलसन ने 2-2 विकेट लिये।

मैन ऑफ़ द मैच गुलसन को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राज नयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश रणवीर जी दानिस आलम आदि उपस्थित रहे।अंपायर – अनिकेत मोरिया और प्रह्लाद,स्कोरर – सरवन पांड्या।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment