Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में अभिषेक(96)शतक से चुके,ओसीसी विजयी

  • पूर्णिया : स्थानीय डीएसए मैदान पर चल रहे 43 वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का पांचवा मैच आज एन ए आर सी सी,खुशकीबाग बनाम ओ सी सी, भट्टाबाजार के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर एन ए आर सी सी ने पहले ओ सी सी को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया,जिसके उपरांत ओ सी सी ने अभिषेक कुमार की ताबड़तोड़ 96 रन की पारी की मदद से 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 222 रन बनाए। इससे पहले एन ए आर सी सी को रिपोर्टिंग देर से करने के कारण 2 ओवर का पैलेंटी लगाया गया।ओ सी सी के तरफ से अभिषेक ने 65 गेंद खेलकर 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 96 रन,पंकज ने 22 गेंद खेलकर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन और मनीष ने 29 गेंद खेलकर 7 चौके की मदद से 33 रन का योगदान दिया जबकि एन एआर सी सी की तरफ से अरिहंत जैन ने 6 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट और अभिराज ने 6 ओवर में 1 मेडन के साथ 25 रन देकर 3 विकेट झटके।

एन ए आर सी सी की टीम ने 223 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए 115 रन पर ही ढेर हो गई और यह मैच ओ सी सी ने 107 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। एन ए आर सी सी की तरफ से मनीष कुमार,विवेक कुमार और अभिजीत ने 22_22 रन का योगदान दिया जबकि ओ सी सी की तरफ से राजू सिंह”राजबीर” ने 4 और सौरभ ने 3 विकेट झटके। अभिषेक को हरफनमौला खेल के लिए आज का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में सुधांशु शेखर प्रसाद”पिंटु”और शिवाशिष चक्रवर्ती थे जबकि स्कोरर विकल्प झा थे।

इस मौके पर पी डी सी ए के अध्यक्ष मो शमी अहमद,सचिव जयंत कुमार”गौतम”,लीग कमिटी के शशांक शेखर”गुड्डू”, मो असीम,शरजील असर,अब्बू आलम,शिव शंकर चटर्जी,नैयर अली,अभिषेक ठाकुर,दिग्विजय सिंह,मंटू दा,प्रेमप्रकाश और मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी,वरिष्ठ खिलाड़ी और सैंकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment