Loading Now
×

बेगुसराय ज़िला अंडर-16 क्रिकेट लीग में श्री कृष्णा सीसी ने बरौनी सीसी को 24 रनो से हराया

बेगुसराय : जिला क्रिकेट एशोसिएशन के द्वारा आयोजित स्व० भगवान दत्त U16 मेमोरियल लीग के आज का मुक़ाबला श्री कृष्णा सीसी और बरौनी सी॰सी॰ के बीच खेला गया। श्री कृष्णा सी॰सी॰ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में बरौनी सी॰सी॰ को 162 रनो का लक्ष्य दिया। श्री कृष्णा के आयुष ने सर्वाधिक 33 रन बनाए बाँकी कोई और बल्लेबाज़ कुछ खाश नही कर पाए। बरौनी के गेंदबाज़ अंकित कुमार ने 4 विकेट झटके।

ज़बाब में उतरी बरौनी की टीम 23वें ओवर में 138 रनो पर ढेर हो गई। श्री कृष्णा सी॰सी॰ के गोविंद कुमार ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके जिसके लिए इन्हें न ऑफ़ दि मैच दिया गया मैच में उपस्थिति बेगुसराय ज़िला क्रिकेट एशोसिएशन के जवाइंट सेक्रेटेरी रूपेश कुमार गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के सचिव महेश दत्त, अंपायर मानस एवं सहज़ाद ने संयुक्त रूप से मेन ऑफ़ दि मैच का ट्राफ़ी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment