Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी 146 रनों से जीता।

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का दसवां मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब बि और फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 35-35 ओवरों के इस मैच में टॉस फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 34.5 ओवर में सभी विकेट खो कर 260 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया।फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी के बल्लेबाज असफाक ने 87 रन आदित्य ने 72 रन और संजू ने 41 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । इंडस स्पोर्टिंग क्लब के गेंदबाज विक्की ने 6 और राकेश ने 2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 27 ओवर में सभी विकेट खो कर 114 रन ही बना पाई। इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाज विक्की ने 28 तनमय ने 26 और अक्षय ने 18 रन बनाए। फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नवनीत ने 5 और अभिषेक झा ने 2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग उज्ज्वल ने किया इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अमीत सेनगुप्ता,सत्येंन शरण,मनीष मन्नू,तनवीर आलम,अशोक मिश्रा,करणवीर,अश्विनी कुमार और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment