Loading Now
×

SSR T-20 क्रिकेट चैंपियनशिप लीग में कानपुर स्पार्टन्स ने BPCA पटना को हराया

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट चैंपियनशिप लीग 2023 का तीसरा मैच कानपुर स्पार्टन्स और BPCA पटना के बीच खेला गया जिसमे कानपुर की टीम ने BPCA पटना को 4 विकेट से हरा दिया। राहुल सिंह के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (29 बॉल 43 रन) के लिये आज के मुख्य अतिथी बिहार के पूर्व खिलारी गौरव सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में BPCA ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए BPCA की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे आयुष 28 रन, सत्यम 22 रन की सहयता से 147 रन 9 विकेट के नुक्सान पर बनाये। वहीं कानपुर की टीम से सूरज ने 3 और वी यादव ने 3 विकेट लिये।
लक्ष्य के पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच को जीत कर अपने नाम कर लिया। BPCA की तरफ से सत्यम ने 2 विकेट और आयुष ने 2 विकेट चटकाए।

आज के इस मैच में SSR के अध्यक्ष श्री शंकर राय, सयुंक्त सचिव गौरव सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पृथ्वि राज तथा निकेश कुमार, मन्जीत सिंह, प्रवीण सिंह, अंकित सिंह, सोनू, अजय कुमार आदि का सरहनीय योगदान रहा।

संक्षिप्त स्कोर:-

BPCA – 147/9 (20 over)
आयुष – 28, सत्यम – 22, हिमांशु – 23
वी यादव – 3/21, सूरज- 3/47
कानपुर स्पार्टन्स – 151/6 (19.3 over)
राहुल – 43, निकेश – 21
सत्यम – 2/26, आयुष पटेल – 2/15

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment