Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग क्रिकेट क्लब विजयी

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में राइजिंग क्रिकेट क्लब ने राजीव रंजन इलेवन को 49 रनो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर राइजिंग क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब ने 31.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 191 का स्कोर खड़ा किया ।

राइजिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से कप्तान आलोक ने बेहतरीन अर्धशतक (68) जड़ा , इनके अलावा प्रेम ने 25 , अमर ने 24 और विमलेश ने 21 रनो का योगदान दिया।
राजीव रंजन इलेवन के तरफ से सुधांशु रंजन ने 3 और अभिनव यादव 2 विकेट हासिल किया ।

192 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजीव रंजन इलेवन की पूरी टीम 31.5 ओवर में 142 रन बना के ऑल आउट हो गई ।राजीव रंजन इलेवन के तरफ से निशांत मोहन ने 29 , पीयूष कुमार ने 18 और रणधीर वर्मा ने 15 रनो का योगदान दिया।

राइजिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से विराट सिंह ने 5 विकेट और आयुष पटेल ने 3 , प्रवीण कुमार ने 2 विकेट हासिल किया ।विराट सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव कंचन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

BCA विशेष आम सभा में हुए कई निर्णय,सभी जिलों में होगा टर्फ विकेट का निर्माण: बीसीए अध्यक्ष

Next post

रमाकांत आचरेकर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज, न.के.आर क्रिकेट एकेडमी विजयी

Post Comment