Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन लीग में आगे का मुकाबला इनके ही बीच,टीम को पूल में बांटा

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पूल मुकाबले खत्म हो चुके हैं। यह जानकारी देते हुए लीग संचालन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पूल ए में पेसू और वाईएमसीसी, पूल बी में बीएसईबी और आरबीएनवाईएसी और पूल सी में राइजिंग स्टार और जीएसी टॉप-2 टीमों में शामिल रहीं।

इन छह टीमों को दो पूलों में बांट कर आगे के मुकाबले खेले जायेंगे। पूल ए में पेसू, आरबीएनवाईएसी और राइजिंग स्टार को रखा गया है जबकि पूल बी में जीएसी, बीएसईबी और वाईएमसीसी को रखा गया है। प्रत्येक पूल में टीमें आपस में मैच खेलेंगी और टॉप दो टीमें सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करेंगी।समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इन मैचों का शेड्यूल बीसीए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों के अनुसार जल्द घोषित किया जायेगा।

छह टीमों का पूल बंटबारा इस प्रकार है-

पूल ए
1. पेसू
2.आरबीएनवाईएसी
3. राइजिंग स्टार
पूल बी
1. जीएसी
2.बीएसईबी
3.वाईएमसीसी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बीसीए सचिव है कार्यमुक्त और कृष्णा पटेल को बीसीए में कोई जिम्मेदारी नहीं दिया गया : राकेश तिवारी(अध्यक्ष बीसीए)

Next post

सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम तेलंगाना रवाना

Post Comment