Loading Now
×

गढ़पुरा सीसी बेगूसराय जिला अंडर -16 क्रिकेट लीग के फाइनल में

बेगुसराय :  जिला क्रिकेट एशोसिएशन के द्वारा आयोजित स्व० भगवान दत्त मेमोरियल U16 ज़िला लीग का दूसरा सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला गढ़पुरा सीसी बनाम बेगुसराय सीसी के बीच खेला गया। गढ़पुरा सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।

गढ़पुरा के बल्लेबाज़ भानु के 70, जयंत गौतम 62, प्रिंस 28 एवं करण नाबाद 24 रनो की पारी के बदौलत गढ़पुरा ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर नागदह बेगुसराय सीसी को 228 रनो का लक्ष्य दिया। बेगुसराय के आदित्या ने 3 एवं प्रियांशु राज 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में उतरी बेगुसराय सीसी की टीम यश वैशनव के घातक गेंदबाज़ी के सामने 21वें ओवर में महज़ 96 रनो पर सिमट गई। बेगुसराय के कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खाश नहीं कर पाए संजीत ने 24 व दारोग़ा बाबू ने 21 रन बनाए। गढ़पुरा सीसी की ओर यश ने 6 ओवरों में मात्र 7 रन देकर 3 मेडन के साथ 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। आदित्या ने 3 व प्रियांशु दत्त ने 2 विकेट झटके। यश वैशनव को उनके घातक गेंदबाज़ी के लिए मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया इस जीत के साथ गढ़पुरा सीसी ने U16 के फ़ाइनल मुक़ाबले में प्रवेश कर लिया।

इस मैच में उपस्थित मंझौल ओपी थानाध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष मनोज कुमार, सुधीर कुमार, गढ़पुरा सीसी के सचिव महेश दत्त, पूर्व क्रिकेटर अजय, अविनाश एवं प्रभात भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मेन ऑफ़ दि मैच का ट्राफ़ी प्रदान किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment