Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में वाई०बी०सी०सी० 9 विकेट से विजयी

पटना: स्थानीय खेमनीचक मैदान में खेले जा रहे पटना डिस्ट्रिक्ट जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को वाईबीसीसी ने अलायंस सीसी को एकतरफा मैच में 9 विकेट से हराया l इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलायंस सीसी की टीम ने 35 ओवर में 119 रनों का लक्ष्य दिया था l जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वाईबीसीसी की टीम मात्र 13.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया l

संक्षिप्त स्कोर

अलायंस सीसी -118/10 30.3 ओवर में, रोहित-19, शुभम-16, हर्ष-15, सक्षम-3/29, राजशेखर-2/17, अविनाश-2/26,
वाईबीसीसी- 119/1 13.4 ओवर में, आदित्य शाह-49, संदीप भगत-38, विशाल राज-14, मैक्स-1/31
अगला मैच रविवार को सुबह 9:00 बजे से खेमनीचक मैदान में यूथ यूनियन बनाम काजीपुर सी सी खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment