Loading Now
×

BCA Inter District Cricket पाटलीपुत्र ज़ोन : अरवल ने वैशाली को 8 विकेट से हराया

पटना : पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पाटलीपुत्र ज़ोन के मैच में अरवल ने वैशाली को आठ विकेट से हरा दिया। अरवल ने टॉस जीतकर वैशाली को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। वैशाली की टीम शिवराज 66 रन, अभिषेक 29 रन और सौरभ 24 रन के बदौलत 44.1 ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अरवल की ओर से ऋषभ राज और आदित्य कुमार ने पांच पांच विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरवल की टीम 42 ओवर में संतोष कुमार के नाबाद 88 रन और दीपेश कुमार गुप्ता नाबाद 54 रन तथा रितिक राजेश के 24 रन के बदौलत महज 42 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर मैच स्कोर 8 विकेट से जीत लिया । अरवल के ऋषभ राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment