Loading Now
×

अखिल भारतीय पूर्ववर्ती छात्र संघ का होली मिलन समारोह संपन्न।

पटना। अखिल भारतीय पूर्वर्ती छात्र संघ के तत्वावधान में आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह , कुलसचिव प्रोफेसर अभयानंद सिन्हा और जदयू एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह ने किया।

होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्ववर्ती छात्र संघ के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जदयू एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने सभा को संबोधित कर सभी कलाकारों को हौसला बढ़ाया और देश- प्रदेश वासियों को शांतिपूर्ण तरीके से खुशियों का त्योहार होली पर्व मनाने के लिए संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति लोक नृतक कुमार उदय सिंह, लोक नृतिका राधा सिन्हा, लोक गायक धर्मेंद्र कुमार, लोक वादक सुधांशु चौहान सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम से इस होली मिलन समारोह को खुशनुमा माहौल और रंगीन बना दिया।

इस कार्यक्रम में बीसीए सचिव अमित कुमार, बीसीएल के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, प्रो. दिनेश प्रसाद सिंह, प्रो. विनोद कुमार मंगलम, प्रो. कीर्ति, जन अधिकार पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, युवा जदयू नेता चंदन पटेल, प्रिय रंजन पटेल, राजद युवा नेता राम राज, बंटी चंद्रवंशी, शत्रुघ्न पासवान, कार्यक्रम संयोजक अनंत कुमार,अमित पटेल, अभिषेक पटेल, अभिनव जॉय, आनंद कुमार, अविनाश कुमार, अभिषेक कामत सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

नवगछिया,दरभंगा,बेगूसराय,वैशाली,पूर्वी चम्पारण राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

Next post

एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा जबकि कोचिंग कमेटी के चेयरमैन बनें नवीन जमुआर

Post Comment