Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी 5 विकेट से जीता।

अररिया :  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का 10वां सुपर लीग मैच इंडस् स्पोर्टिंग क्लब और अररिया क्रिकेट एकेडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 35-35 ओवरों के इस मैच में टॉस इंडस् स्पोर्टिंग क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंडस ने बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में सभी विकेट खो कर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडस् के बल्लेबाज पंकज ने 35 रन की पारी खेली श्रवण ने 31 रन और अमन यादव ने 26 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। ए सी ए के गेंदबाज संतोष ने 4 अशरफ और निसार ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी ए सी ए के बल्लेबाजों ने 23.3 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बना कर मैच जीत लिया।ए सी ए के बल्लेबाज करण ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन का योगदान अपनी टीम को दिया और जैलाल ने 28 रन और ज़ैद ने 23 रन बनाए। इंडस् के गेंदबाज श्रवण ने गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और रवि शंकर दास थे स्कोरिंग फैज़ल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,जिला संघ के चाँद आज़मी अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण अशोक मिश्रा मृत्युंजय झा तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment