Loading Now
×

पटना जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 11 व 12 मार्च को

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा आगामी 11 से 12 मार्च तक पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में पटना जिला अंडर-19 बालक टीम का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी तदर्थ समिति के संयोजक राजेश कुमार ने दी।

इस सेलेक्शन ट्रायल के चयन समिति का भी गठन कर दिया गया है जिसके चेयरमैन मनोज कुमार होंगे। राजीव शेखर प्रसाद और संजय कुमार इसके सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल के संयोजक रणधीर कुमार होंगे।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को अपने और माता-पिता के आधार कार्ड की मूल और फोटो कॉपी लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल में केवल पटना जिला क्रिकेट संघ से रजिस्टर्ड प्लेयर ही हिस्सा ले सकते हैं। रणधीर कुमार से मोबाइल नंबर 9431042499 पर संपर्क कर सकते हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment