Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में एल बी सी सी 79 रनों से जीता

पूर्णिया : स्थानीय डी एस ए में चल रहे 43 वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज 33 वा मैच खेला गया।33 वां मैच एल बी सी सी बनाम एकौआ सी सी के बीच खेला गया। एल बी सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और भोला के ताबड़तोड़ नाबाद 64 और सुमित के नाबाद 44 रन की बदौलत निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 205 रन बनाए जबकि एकौवा की तरफ से विकास कुमार और सैयद मुनाफ ने दो-दो विकेट चटकाए।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करते एकौआ ने 126 रन पर ही अपने सभी विकेट खो दिए और इस तरह से यह मैच एल बी सी सी ने 79 रन से जीत लिया। एकौवा की तरफ से शिवम शॉ ने 24 और विकास कुमार ने 22 रन का योगदान दिया जबकि एल बी सी सी की तरफ से शुभम अग्रवाल ने 3 और सुबीर कुमार ने दो विकेट चटकाए।एल बी सी सी के बल्लेबाज भोला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में विकल्प झा और मोनू प्रसाद थे, जबकि स्कोरर करण थे। इस अवसर पर पीडीसीए के अध्यक्ष मो शमी अहमद,सचिव जयंत कुमार गौतम, अवीनीश,मोहम्मद आसिम, सरजील असर,अभिषेक ठाकुर, निशांत सहाय, शहनवाज, रोहित, चित्रांश विजय और मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment